BREAKING : महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम बने देवेंद्र फडणवीस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
- by SRIJAN NEWS
मुंबई, 30 जून। महाराष्ट्र में एक लंबे उठापटक के बाद अंततः आज शाम शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। बता दे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने आज राज्यपाल से मुलाकात के पश्चात संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह ऐलान किया था कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। हालांकि इस घोषणा से पहले राजनीतिक जानकारों का यह अनुमान था कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस आज शाम शपथ ले सकते हैं। बता दे कि महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी से अलग हुए शिंदे गुट के अलग हुए 35 शिवसैनिक और 07 निर्दलीय विधायकों के बाद इस गठबंधन के पास केवल 127 विधायक ही बचे थे। वही एकनाथ शिंदे को 35 शिवसैनिकों समेत कुल 155 विधायकों का समर्थन मिला है। एकनाथ को इस समय नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट का समर्थन प्राप्त है। इसमें भाजपा समेत अन्य कुछ दल जैसे आरएसी और जेएसएस भी शामिल हैं।